अच्छी कहानी और अच्छी सिख

  • Home
  • India
  • Sheohar
  • अच्छी कहानी और अच्छी सिख
Directions

अच्छी कहानी और अच्छी सिख kahani

27/08/2025

With Karishma Devi – I'm on a streak! I've been a top fan for 4 months in a row. 🎉

With Karishma Devi – I just got recognised as one of their top fans!
27/04/2025

With Karishma Devi – I just got recognised as one of their top fans!

27/04/2025

एक राजा की बेटी की शादी होनी थी। बेटी की यह शर्त थी कि जो भी 20 तक की गिनती सुनाएगा, वही राजकुमारी का पति बनेगा। गिनती ऐ...
24/03/2025

एक राजा की बेटी की शादी होनी थी। बेटी की यह शर्त थी कि जो भी 20 तक की गिनती सुनाएगा, वही राजकुमारी का पति बनेगा। गिनती ऐसी होनी चाहिए जिसमें सारा संसार समा जाए। जो यह गिनती नहीं सुना सकेगा, उसे 20 कोड़े खाने पड़ेंगे। यह शर्त केवल राजाओं के लिए ही थी।
अब एक तरफ राजकुमारी का वरण और दूसरी तरफ कोड़े! एक-एक करके राजा-महाराजा आए। राजा ने दावत का आयोजन भी किया। मिठाई और विभिन्न पकवान तैयार किए गए। पहले सभी दावत का आनंद लेते हैं, फिर सभा में राजकुमारी का स्वयंवर शुरू होता है।
एक से बढ़कर एक राजा-महाराजा आते हैं। सभी गिनती सुनाते हैं, जो उन्होंने पढ़ी हुई थी, लेकिन कोई भी ऐसी गिनती नहीं सुना पाया जिससे राजकुमारी संतुष्ट हो सके।
अब जो भी आता, कोड़े खाकर चला जाता। कुछ राजा तो आगे ही नहीं आए। उनका कहना था कि गिनती तो गिनती होती है, राजकुमारी पागल हो गई है। यह केवल हम सबको पिटवा कर मज़े लूट रही है।
यह सब नज़ारा देखकर एक ड्राइवर हंसने लगा। वह कहता है, "डूब मरो राजाओं, आप सबको 20 तक की गिनती नहीं आती!"
यह सुनकर सभी राजा उसे दंड देने के लिए कहने लगे। राजा ने उससे पूछा, "क्या तुम गिनती जानते हो? यदि जानते हो तो सुनाओ।"
ड्राइवर कहता है, "हे राजन, यदि मैंने गिनती सुनाई तो क्या राजकुमारी मुझसे शादी करेगी? क्योंकि मैं आपके बराबर नहीं हूँ, और यह स्वयंवर भी केवल राजाओं के लिए है। तो गिनती सुनाने से मुझे क्या फायदा?"
पास खड़ी राजकुमारी बोलती है, "ठीक है, यदि तुम गिनती सुना सको तो मैं तुमसे शादी करूँगी। और यदि नहीं सुना सके तो तुम्हें मृत्युदंड दिया जाएगा।"
सब देख रहे थे कि आज तो ड्राइवर की मौत तय है। ड्राइवर को गिनती बोलने के लिए कहा गया।
राजा की आज्ञा लेकर ड्राइवर ने गिनती शुरू की:
"एक भगवान,
दो पक्ष,
तीन लोक,
चार युग,
पांच पांडव,
छह शास्त्र,
सात वार,
आठ खंड,
नौ ग्रह,
दस दिशा,
ग्यारह रुद्र,
बारह महीने,
तेरह रत्न,
चौदह विद्या,
पन्द्रह तिथि,
सोलह श्राद्ध,
सत्रह वनस्पति,
अठारह पुराण,
उन्नीसवीं तुम और
बीसवां मैं…"
सब लोग हक्के-बक्के रह गए। राजकुमारी ड्राइवर से शादी कर लेती है! इस गिनती में संसार की सारी वस्तुएं मौजूद हैं। यहाँ शिक्षा से बड़ा तजुर्बा होता है।✍️ लेखक उमा शंकर ✍️🙏🏻

29/01/2025

स्मरण रखियेगा ये बात
आपका जन्म किसी को hurt करने के लिए नहीं हुआ
ना ही किसी को गलत बोलने बोलने के लिए हुआ है
अगर कोई आपको hurt करता/करती है
गलत बोलता/बोलती है
तो ये आपके ही पिछले जन्म के कर्मों से है
पिछले जन्म में आपने ही कुछ किया होगा
गलत किया होगा गलत बोला होगा
इस लिए ये फिर से वसूल होता है
कर्मो के बंधन सभी पर है चाहे जो कोई भी हो
जो बोलेगा वो भरेगा
2इंच की जीभ 5 फुट के इंसान को मरवा सकती है
अपने बोलने पर नियंत्रण करे
सोच समझ कर बोले
चाहे वो अपना हो या पराया या फिर दुश्मन
सम्मान दे आदर दे
कोई hurt ना हो
हमसे किसी का भी दिल ना दुखे
चाहे कोई कितना भी hurt करे
कितना भी बुरा भला कहे
हम उसको कुछ भी ना कहे
ना ही उसके बारे में गलत सोचे
ना ही करे
यही हमारा धर्म है यही सत्कर्म है यही positive है
किसी से बात करने का सही तरीका यह है कि आप उसे सुनें, सवाल पूछें, और खुले रहें. साथ ही, आपकी बॉडी लैंग्वेज भी आपके बात करने के तरीके का हिस्सा होती है. बातचीत करते समय इन बातों का ध्यान रखें:
सुनना: बातचीत का सबसे अहम हिस्सा सुनना होता है.
सवाल पूछना: अगर आपको कुछ समझ नहीं आया, तो पूछने में संकोच न करें.
खुले रहना: नए विचारों के लिए खुले रहें और दूसरों के नज़रिए को सुनने के लिए तैयार रहें.
तारीफ़ करना: हर कोई अपनी तारीफ़ सुनकर खुश होता है.
मुस्कुराना: मुस्कुराना बात करने का एक असरदार तरीका है.
बारी-बारी से बोलना: इससे हर किसी को बोलने और सुनने का मौका मिलता है.
सेंस ऑफ़ ह्यूमर: बातचीत को हल्के-फुल्के तरीके से एंजॉय करने के लिए सेंस ऑफ़ ह्यूमर होना ज़रूरी है.
सम्मानजनक रहना: अपने से बड़ों से बात करते समय उनका सम्मान करें. ✍️ लेखक उमा शंकर सहनी

03/11/2024

Address

Sheohar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अच्छी कहानी और अच्छी सिख posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category