T News live

Directions Website
24/01/2025

#*👉जिले में भव्यतापूर्ण ढंग से मनाया गया 76वां ’’उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’’*
*👉मुख्य अतिथि मा0 प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाधिकारी एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों ने द्वीप प्रज्वलित कर ’उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’ का किया भव्य शुभारम्भ*
*👉मा0 प्रदेश उपाध्यक्ष, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत, मा0 जिलाध्यक्ष, मा0 विधायक प्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र, आवास की चाबी, टैबलेट, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक का किया वितरण*
*👉राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आर्थिक समृद्धि का उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करता है ’’उत्तर प्रदेश दिवस’’-मा0 प्रदेश उपाध्यक्ष*
*👉उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाना ही हमारा लक्ष्य-जिलाधिकारी*
*👉उत्तर प्रदेश में पर्यटन और प्रमुख तीर्थ स्थल यहां की है प्रमुख विशेषताएं-मुख्य विकास अधिकारी*
श्रावस्ती 24 जनवरी 2025। सू0वि0। 24 से 26 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाले 76वें ’’उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’’ का जिले में भव्यतापूर्ण ढंग से शुभारम्भ किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे माननीय सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 एवं मा0 प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा विजय बहादुर पाठक जी, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र, मा0 विधायक प्रतिनिधि अवधेश पाण्डेय, मा0 जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने द्वीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान मा0 प्रदेश उपाध्यक्ष, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र, आवास की चाबी आदि का वितरण किया। इस दौरान 05 पांच लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास की चाबी, पी0एम0 स्वनिधि योजना के तहत 05 लाभार्थियों को परिचय बोर्ड, स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 06 छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान के तहत 03 लाभार्थियों को रूपये पांच लाख का चेक व 02 लाभार्थियों को रूपये तीन लाख का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 33 समूहों हेतु कुल 49 लाख 50 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी एवं सिरसिया की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसका उपस्थित जनसैलाब ने खूब सराहना भी की।
इस अवसर पर मा0 एम0एल0सी0/प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि “उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’’ हमें अपने राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आर्थिक समृद्धि का उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम उत्तर प्रदेश को विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाएंगे। हमारे सामूहिक प्रयास ही प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।” इसके लिए देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है, जिससे सभी का विकास होगा और लाभ मिलेगा।
मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अपनी स्थापना के बाद से विकास और प्रगति के कई नए आयाम हासिल किए हैं। आज मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमारा राज्य देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस दिन हमें अपने प्रदेश के गौरवशाली अतीत को याद करते हुए, एक नए और सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।
मा0 जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मा0 मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतरने का एक सशक्त माध्यम बना है। जो आज उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दिला रहा है। आज के दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर जिले की प्रतिभा को भी निखारने का कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि “उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’’ हमें यह याद दिलाता है कि हम सभी मिलकर इस प्रदेश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाना हमारा लक्ष्य है।” आज के आयोजन के माध्यम से हम अपनी युवा पीढ़ी को यह संदेश देना चाहते हैं कि वे अपने कौशल और ऊर्जा को प्रदेश की उन्नति में भागीदार बनें। ’’उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’’ के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जो 24 से 26 जनवरी, 2025 तक मनाया जायेगा। उत्तर प्रदेश दिवस को स्थापना दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है। मई 2017 में, उत्तर प्रदेश सरकार ने हर साल 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाने की घोषणा की। इसलिए प्रत्येक वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह कार्यक्रम ’’विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश’’ की थीम पर आधारित है। उन्होने कहा कि जिले में निवेश को बढ़ावा देने एवं उद्योग की स्थापना हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे है। इससे एक ओर जहां नये औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना होगी वहीं जिला विकास के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा एम0एस0एम0ई0 योजना चलायी जा रही है। जिसके तहत उद्यमियों को उद्योग स्थापना हेतु अनुदान में कई प्रकार की छूट भी प्रदान की गई है। जिसका सभी जनपदवासी लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं और अपने जनपद के विकास के पहिये को आगे बढ़ाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने ’’उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’’ के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न संस्कृति के लोगों द्वारा इसे नई पहचान दी गई है। उत्तर प्रदेश हमारे हिंदू तीर्थ स्थलों में सबसे प्रमुख माना जाता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पर्यटन और प्रमुख तीर्थ स्थल आदि यहां की प्रमुख विशेषताएं है। सबसे बड़ी लोगों की आस्था का केंद्र बहुत अधिक धार्मिक स्थान इस राज्य में स्थित है, जो कि अपने आप में गर्व की बात हैं।
मा0 विधायक प्रतिनिधि अवधेश पाण्डेय ने कहा कि “उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’’ प्रदेश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराता है। लोगों में प्रदेश प्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत करता हैं।
इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाये गये। जिसका मा0 प्रदेश उपाध्यक्ष, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत, मा0 जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। जिसमें कृषि विभाग, उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, ग्राम्य विकास विभाग, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों आदि स्टाल लगाये गये है। इस दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाकर प्रचार साहित्य का वितरण कर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया। वहीं सूचना विभाग के पंजीकृत कलाकार शाहिद रजा एवं उनके दल द्वारा सरकार की योजनाओं का गीतों के माध्यम से प्रचार किया गया।
कार्यक्रम का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुभाष सत्या, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी अनिल मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी अजय कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग सर्वेश दीक्षित सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएं, किसान बन्धु एवं भारी जनसैलाब उपस्थित रहा।

18/01/2025

#दिनांक 18 जनवरी 2025/ ग्रेट श्रावस्ती न्यूज़/
दोस्तों ग्रेट श्रावस्ती चैनल के माध्यम से एक जरूरी सूचना आप लोगों को देनी है। एक लड़का जिसकी उम्र करीब 14 साल है इसका नाम सिद्धार्थ राज उर्फ यशु तिवारी पुत्र संजय तिवारी है, यह लड़का बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम देवाना लक्खा रामपुर से 15 जनवरी 2025 को गायब हो गया है । अगर इस लड़के के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो कृपया इस नंबर पर सूचित करें।
9792269009
7565021591
9616510096

 #सोलो ट्रिप का अपना अलग है अनुभव, आपने भी अभी तक नहीं किया सोलो ट्रिप प्लान तो एक बार जरूर करें
18/01/2025

#सोलो ट्रिप का अपना अलग है अनुभव, आपने भी अभी तक नहीं किया सोलो ट्रिप प्लान तो एक बार जरूर करें

सोलो ट्रिप्स के बारे में सोचना और उन्हें अनुभव करना बहुत सी बातें सिखा सकता है। जब हम अकेले यात्रा करते हैं, तो न के.....

 #
17/01/2025

#

#बिहार

  Gandhi On Mohan Bhagwat: ‘ये देशद्रोह है, उन्होंने हर भारतीय का अपामान किया’, राहुल गांधी ने मोहन भागवत के बयान पर किय...
15/01/2025

Gandhi On Mohan Bhagwat: ‘ये देशद्रोह है, उन्होंने हर भारतीय का अपामान किया’, राहुल गांधी ने मोहन भागवत के बयान पर किया पलटवार

Rahul Gandhi On Mohan Bhagwat: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोहन भागवत के संविधान पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला है...

 #
14/01/2025

#

...

  In Japan: भूकंप के तेज झटके से थर्राया जापान, रिक्टर स्केल पर 6.6 मापी गई तीव्रता
13/01/2025

In Japan: भूकंप के तेज झटके से थर्राया जापान, रिक्टर स्केल पर 6.6 मापी गई तीव्रता

Earthquake In Japan: भूकंप के तेज झटके से थर्राया जापान, रिक्टर स्केल पर 6.6 मापी गई तीव्रता

  News: 25 जिलों के CMHO पर लापरवाही के आरोप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नोटिस
13/01/2025

News: 25 जिलों के CMHO पर लापरवाही के आरोप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नोटिस

Rajasthan News: राजस्थान के करीब 25 जिलों के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) के खिलाफ बड़ी लापरवाही के आरोप सामने

  2025: महाकुंभ में रिलायंस बनाएगा ‘कैम्पा-आश्रम’, तीर्थ यात्री कर सकेंगे आराम, लगाए गए साइनेज और दिशासूचक बोर्ड
13/01/2025

2025: महाकुंभ में रिलायंस बनाएगा ‘कैम्पा-आश्रम’, तीर्थ यात्री कर सकेंगे आराम, लगाए गए साइनेज और दिशासूचक बोर्ड

MahaKumbh 2025: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड महाकुंभ में कैम्पा आश्रम बनाने जा रहा है। विशेष तौर पर बनाए गए विश्राम...

 #मुकेश अंबानी का लोहड़ी गिफ्ट: आज करें JIO रिचार्ज, मिलेगा 72 दिन का बेनिफिट..
13/01/2025

#मुकेश अंबानी का लोहड़ी गिफ्ट: आज करें JIO रिचार्ज, मिलेगा 72 दिन का बेनिफिट..

जियो यूजर्स को कम खर्च में लंबा चलने वाला रिचार्ज प्लान मिल रहा है. अगर आप जियो का रिचार्ज आज करते हैं तो प्लान में आ....

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when T News live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category