09/04/2026
प्रेस विज्ञप्ति
मानेसर-गुड़गांव में संघर्षरत मज़दूरों के ऊपर पुलिस दमन के विरोध में
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन (AICWU) रिचा एक्सपोर्ट और मॉडलेमा के मज़दूरों पर पुलिसिया दमन की भर्त्सना करती है!
9 अप्रैल 2026, आईएमटी मानेसर, हरियाणा
आईएमटी मानेसर स्थित रिचा एक्सपोर्ट और मॉडलेमा कंपनियों के मज़दूरों द्वारा जारी हड़ताल के तीसरे दिन आज सुबह एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई। जब हड़ताली मज़दूर शांतिपूर्ण तरीके से कंपनी गेट पर एकत्र हुए, तो कंपनी प्रबंधन और पुलिस ने मिलकर मज़दूरों को जबरन गेट के अंदर जाकर काम करने के लिए बाध्य करने का प्रयास किया।
मज़दूरों ने इस जबरदस्ती का विरोध किया और कंपनी प्रबंधन से अपनी मांगों के संबंध में लिखित देने की मांग रखी। साथ ही, उन्होंने गेट पर डटे रहने का निर्णय लिया।
इस शांतिपूर्ण विरोध से बौखलाई पुलिस ने दमनकारी रवैया अपनाते हुए हड़ताल कर रहे मज़दूरों पर लाठीचार्ज कर दिया। कई मज़दूरों को हिरासत में लेकर गाड़ियों में बैठाया गया, वहीं कुछ मज़दूरों को जबरन कंपनी परिसर के अंदर बंद कर काम करने के लिए मजबूर किया गया।
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन (AICWU) ने रिचा एक्सपोर्ट और मॉडलेमा के मज़दूरों पर पुलिसिया दमन की कड़ी निंदा करती है।
यह घटना न केवल मज़दूरों के बुनियादी अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी सीधा हमला है।
हम इस पुलिसिया दमन की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि:
1.जबरन काम कराने की प्रक्रिया तुरंत बंद की जाए
2. मज़दूरों की मांगों पर कंपनी प्रबंधन द्वारा लिखित आश्वासन दिया जाए
3. दोषी पुलिस अधिकारियों और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
भवदीय
ऑटोमोबाइल इण्डस्ट्री कॉण्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन (AICWU)
भारत - 98738-68097
शाम- 83978 -61640