DELHI हमारी दिल्ली

  • Home
  • DELHI हमारी दिल्ली

DELHI हमारी दिल्ली यह पेज आपके एक लाईक 👍 की आशा मे है
कृपया सहयोग करें

All INDIANS follow us. THANKYOU
सभी भारतीय हमे फॉलो करें। धन्यवाद

*दिल्ली की बड़ी खबरें इस हफ्ते:*- *कोरोना के मामले बढ़े*: दिल्ली में कोरोना के मामले 100 के पार पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य ...
26/05/2025

*दिल्ली की बड़ी खबरें इस हफ्ते:*

- *कोरोना के मामले बढ़े*: दिल्ली में कोरोना के मामले 100 के पार पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने एडवाइजरी जारी की है और लोगों से बचकर रहने की अपील की है।

- *मौसम विभाग का अलर्ट*: दिल्ली-नोएडा में बारिश का खेल अभी बाकी है, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

- *बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे*: दिल्ली में बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

- *ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में धमाका*: दिल्ली में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें दो युवक जिंदा जल गए।

- *कालकाजी में करंट लगने से मौत*: कालकाजी के एक पार्क में महिला और दो बच्चों को करंट लगा, जिसमें एक मासूम की मौत हो गई

- *ठक-ठक गैंग के दो सदस्य पकड़े*: दिल्ली पुलिस ने ठक-ठक गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा, जो कार में पंक्चर होने का नाटक कर लोगों को ठगते थे।

- *रोहिणी में एनकाउंटर*: दिल्ली के रोहिणी में देर रात एनकाउंटर हुआ, जिसमें खूंखार गैंग का वांटेड बदमाश गिरफ्तार किया गया¹।

- *Delhi News*:
- *COVID-19*:
- *Weather Alert*:
- *Crime News*:
- *Politics*:
- *Accidents*:
- *Police Encounter*:

- (33%)
- (13%)
- (11%)
- (8%)
- (5%)
- (5%)

-
-
-
-
-

- (86.5K uses in the last 7 days)
-
-
-
-

दिल्ली एयरपोर्ट पर संचालन सामान्य, DIAL की एडवाइजरी, कहा- सुरक्षा कारणों से कुछ फ्लाइट हो सकती हैं प्रभावितदिल्ली एयरपोर...
10/05/2025

दिल्ली एयरपोर्ट पर संचालन सामान्य, DIAL की एडवाइजरी, कहा- सुरक्षा कारणों से कुछ फ्लाइट हो सकती हैं प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट पर फिलहाल सभी ऑपरेशन्स सामान्य हैं, हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष के कारण हवाई सीमा की बदलती परिस्थितियों के चलते कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है. दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (DIAL) के अनुसार, सुरक्षा उपायों को बढ़ाया गया है और यात्रियों को सुरक्षा जांच में अतिरिक्त समय देने की सलाह दी जा रही है.

दिल्ली हवाईअड्डे पर फिलहाल परिचालन सामान्य है, हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र की स्थिति में कुछ बदलाव होने के कारण कुछ उड़ानों पर असर पड़ सकता है. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL), जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) का संचालन करता है, ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट जारी कर बताया कि हवाईअड्डे पर सभी संचालन सामान्य रूप से चल रहे हैं.

एजेंसी के अनुसार, पोस्ट में यह भी कहा गया कि हवाई क्षेत्र की स्थिति और सुरक्षा उपायों में हो रहे बदलाव के कारण, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के आदेशों के अनुसार, कुछ उड़ान अनुसूचियों पर प्रभाव पड़ सकता है और सुरक्षा जांच प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता है.

अधिकारियों ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे हवाईअड्डे पर समय से पहले पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच में होने वाली संभावित देरी से निपटा जा सके. इसके साथ ही, DIAL ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है, ताकि उड़ान संचालन को सुचारू रूप से चलाया जा सके और किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.

बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली हवाईअड्डे से विभिन्न एयरलाइनों द्वारा कुल 138 उड़ानों को रद्द कर दिया गया था. यह कदम सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया, क्योंकि हवाई क्षेत्र की स्थिति में लगातार बदलाव हो रहा था. सुरक्षा उपायों को लेकर यह कदम तब उठाया गया, जब भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में तनाव बढ़ने से दोनों देशों के हवाई क्षेत्र पर असर पड़ने की संभावना बनी हुई थी. भारतीय सेना और पाकिस्तान के बीच संघर्ष की स्थिति को देखते हुए हवाईअड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.

DELHI हमारी दिल्ली Cristiano Ronaldo Shakira

आतंकवाद के खिलाफ खुद की रक्षा करने के किसी राष्ट्र के अधिकार को युद्ध की प्यास के रूप में गलत नहीं समझा जाना चाहिए। जो ल...
10/05/2025

आतंकवाद के खिलाफ खुद की रक्षा करने के किसी राष्ट्र के अधिकार को युद्ध की प्यास के रूप में गलत नहीं समझा जाना चाहिए। जो लोग एक मजबूत प्रतिक्रिया का समर्थन करते हैं, वे युद्ध के पक्षधर नहीं हैं, वे नागरिक हैं जो सुरक्षा और न्याय को महत्व देते हैं।

बिना उकसावे के आक्रमण और आवश्यक रक्षा के बीच एक गहरा नैतिक अंतर है। जब जानबूझकर किए गए आतंकी कृत्य में निर्दोष लोगों की जान चली जाती है, तो एक मापा हुआ जवाब एक विकल्प नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी बन जाता है। शांति की तलाश का मतलब चुपचाप नुकसान को स्वीकार करना नहीं है।

जवाबी कार्रवाई करने वाले राष्ट्र पर सवाल न करें। उससे सवाल करें जो सीमाओं के पार आतंक भेजता है।

DELHI हमारी दिल्ली Shakira Cristiano Ronaldo Sachin Tendulkar

https://www.facebook.com/profile.php?id=61575135286308🙏🏻👍👍👍👍🙏🏻
10/05/2025

https://www.facebook.com/profile.php?id=61575135286308

🙏🏻👍👍👍👍🙏🏻

यह पेज आपके एक लाईक 👍 की आशा मे है
कृपया सहयोग करें

All INDIANS follow us. THANKYOU
सभी भारतीय हमे फॉलो करें। धन्यवाद

पाकिस्तान ने भारत पर दागी फतेह 1 मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिरायापाकिस्तान की तरफ से भारत पर फतेह 1 मिसाइल से हमल...
10/05/2025

पाकिस्तान ने भारत पर दागी फतेह 1 मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया

पाकिस्तान की तरफ से भारत पर फतेह 1 मिसाइल से हमला किया है. एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइल को हवा में ही मार गिराया है. फतेह-1 एक बैलिस्टिक मिसाइल है और यह काफी खतरनाक माना जाता है. पाकिस्तान ने शनिवार दोपहर 12 बजे तक अपना एयर स्पेस बंद करने का फैसला लिया है.

पाकिस्तान की तरफ से भारत पर फतेह 1 मिसाइल से हमला किया है. एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइल को हवा में ही मार गिराया है. फतेह-1 एक बैलिस्टिक मिसाइल है और यह काफी खतरनाक माना जाता है. यह मिसाइल भारत के पश्चिमी क्षेत्र में कहीं एक रणनीतिक लक्ष्य को निशाना बना रहा था.

क्या है फतेह-1 मिसाइल?

पाकिस्तान की फतेह-1 एक गाइडेड मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम है, जो एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है. इस मिसाइल की लगभग 140 किलोमीटर की रेंज है. फतेह 1 कई तरह के वारहेड ले जाने में भी सक्षम है. इस मिसाइल को ट्रक-आधारित लॉन्चर से दागा जा सकता है.

पाकिस्तान ने एयरस्पेस किया बंद

भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने अपनी एयरस्पेस पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है. दोपहर 12 बजे तक सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. रावलपिंडी और रफीकी एयरबेस पर हुए धमाके के बाद यह फैसला लिया गया है.

भारत में 32 एयरपोर्ट हुए बंद

भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हमलों का करारा जवाब दे रही है. यह सैन्य कार्रवाई इस समय जारी है, जिससे सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. पाकिस्तान द्वारा भारत के चार राज्यों के 26 शहरों में नागरिक क्षेत्रों पर सैकड़ों ड्रोन हमले किए जाने के बाद, सुरक्षा कारणों से देश के 32 हवाई अड्डों का परिचालन 14 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. मौजूदा हालात पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आज चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है.

DELHI हमारी दिल्ली Shakira Cristiano Ronaldo Sachin Tendulkar

10/05/2025

THANKYOU ALL ❤️
MY FOLLOWERS
DELHI हमारी दिल्ली 🫀

आधी रात को 'ऑपरेशन सिंदूर' से दहल उठा पाकिस्तान, भारत की एयर स्ट्राइक में 90 आतंकी ढेरOperation Sindoor: सेना ने अपनी प्...
07/05/2025

आधी रात को 'ऑपरेशन सिंदूर' से दहल उठा पाकिस्तान, भारत की एयर स्ट्राइक में 90 आतंकी ढेर

Operation Sindoor: सेना ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया है कि

ऑपरेशन के तहत, सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित की गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी रात 'ऑपरेशन सिंदूर' पर नजर रखी.

भारत ने पहलगाम हमले समेत तमाम आतंकी हमलों का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की है. एक साथ 9 ठिकानों पर किए गए हमले में 80 से 90 आतंकी ढेर किए गए हैं.

भारत ने पहलगाम हमले के 15 दिन बाद ने उस सिंदूर का बदला लिया जो आतंकियों ने 22 अप्रैल को खून बहाकर किया था. आतंक के जिन 9 ठिकानों को वायु सेना ने निशाना बनाया उसमें शामिल हैं - बहावलपुर, मुदिरके, गुलपुर, भिंबर, चाक अमरू, बाग, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद.

पीएम ने रातभर रखी नजर

इस स्ट्राइक की एक और खास बात ये थी तीनों सेना का ये साझा ऑपरेशन था. ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार नजर बनाए रखी. सेना ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया है कि ऑपरेशन के तहत, सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित की गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी रात 'ऑपरेशन सिंदूर' पर नजर रखी.

विमान लगातार कर रहे थे पेट्रोलिंग

सूत्रों के मुताबिक भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने सभी टारगेट की पहचान की थी जिसके बाद प्लान वे में लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमला किया गया. किसी भी जवाबी हमले से निपटने के लिए श्रीनगर समेत पूरे कश्मीर में लगातार सेना का विमान लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं.

राजस्थान में जैसलमेर में भी वायुसेना का सैनिक हवाई अड्डा पूरी तरह हाई अलर्ट पर है. यहां देर रात से ही आसमान में लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट सुनाई देने लगी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू कश्मीर में एलओसी पर जबरदस्त फायरिंग की खबर है पुंछ और नौशेरा में पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए गोले बरसाए हैं.

अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद बयान जारी करते हुए कहा कि भारत की कार्रवाई केंद्रित और सटीक रही है. किसी भी पाकिस्तानी नागरिक, आर्थिक या सैन्य लक्ष्य को निशाना नहीं बनाया गया. केवल ज्ञात आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया था. हमलों के तुरंत बाद, एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिकी एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की और उन्हें की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी.

Cristiano Ronaldo Shakira DELHI हमारी दिल्ली Sachin Tendulkar

07/05/2025

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए की गई जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।

FOLLOW US THANKYOUhttps://www.facebook.com/profile.php?id=61575135286308
07/05/2025

FOLLOW US THANKYOU

https://www.facebook.com/profile.php?id=61575135286308

यह पेज आपके एक लाईक 👍 की आशा मे है
कृपया सहयोग करें

All INDIANS follow us. THANKYOU
सभी भारतीय हमे फॉलो करें। धन्यवाद

नया नियमः कारों पर भी 'हम दो हमारे दो' जैसी पॉलिसी ! तीसरी कार के लिए तगड़ी शर्तदेश की राजधानी दिल्ली में कारों की संख्य...
06/05/2025

नया नियमः कारों पर भी 'हम दो हमारे दो' जैसी पॉलिसी ! तीसरी कार के लिए तगड़ी शर्त

देश की राजधानी दिल्ली में कारों की संख्या लगातार बढ़ रही है. है. हर गली में आपको कारों की लंबी कतार खड़ी नज़र आ जाएगी.

आलम ये है कि एक घर में तीन से लेकर चार कारें तक भी देखने को मिलती हैं. जो न केवल प्रदूषण में इजाफे का कारण बन रहे हैं बल्कि पार्किंग की समस्या भी बढ़ रही है.

ऐसे में दिल्ली सरकार एक नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति (EV Policy 2.0) लाने की तैयारी में है. इस नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी का ड्राफ्ट कथित तौर सामने आ चुका है.

जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने और फॉसिल फ्यूल (पेट्रोल-डीजल और सीएनजी) से चलने वाले वाहनों पर रोकथाम लगाने की बात की जा रही है.

नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी काफी हद तक कारों के लिए परिवार नियोजन जैसी ही लग रही है. जैसे जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए हम दो हमारे दो की नीति अपनाई गई थी.

इस ड्राफ्ट के अनुसार दिल्ली के हर घर में खरीदी जाने वाली तीसरी निजी कार इलेक्ट्रिक वाहन ही होनी चाहिए.

यानी जिनके पास दो कारें (पेट्रोल-डीजल या सीएनजी) हैं और वो तीसरी कार खरीदना चाहते हैं तो उन्हें इलेक्ट्रिक कार ही खरीदनी होगी.

हालांकि जिनके पास पहले से तीन या चार कारें हैं उन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा. लेकिन आगे से यदि वो नई कार खरीदना चाहते हैं तो वो इलेक्ट्रिक ही होनी चाहिए.

नई नीति का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि 2027 तक दिल्ली में रजिस्टर्ड 95 प्रतिशत नए वाहन इलेक्ट्रिक होंगे और 2030 तक इसे बढ़ाकर 98 प्रतिशत तक किया जाएगा.

इस ड्राफ्ट के अनुसार अगस्त 2026 से गैर-इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (स्कूटर-बाइक) के रजिस्ट्रेशन पर भी प्रतिबंध लगाने की भी उम्मीद है.

यानी अगले साल अगस्त से दिल्ली में पेट्रोल, डीजल या सीएनजी से चलने वाले दोपहिया वाहनों का भी रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा.

इसके अलावा अगस्त 2025 से दिल्ली में सीएनजी ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर भी रोक लगाने की योजना है. मौजूदा सीएनजी ऑटो को इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करना होगा.

DELHI हमारी दिल्ली Cristiano Ronaldo Shakira Sachin Tendulkar

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DELHI हमारी दिल्ली posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed autos & automotive service?

Share