23/09/2026
🎂🌹 जन्मदिन की हार्दिक बहुत-बहुत शुभकामनाएं 🌹🎂
हमारे प्रिय बड़े भाई, मार्गदर्शक, साथी एवं बिजनेस पार्टनर श्री मनीष शर्मा जी को जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 💐🎉
आपका सानिध्य और आपका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। 🙏
आपका सरल एवं सहज स्वभाव, लोगों को समझाने का आपका अनोखा तरीका और हर व्यक्ति को साथ लेकर चलने की आपकी कला हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणादायक रही है।
Modicare परिवार में आप एक भीष्म पितामह की तरह हम सभी के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। ❤️
सबको साथ लेकर चलना, जरूरत पड़ने पर सबको सपोर्ट करना, सही दिशा दिखाना और हर व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना—आपकी यही विशेषताएं आपको सबसे अलग बनाती हैं।
आपने कभी तेरा-मेरा नहीं किया। आपकी यही सरलता, सहजता और अपनापन हम सभी के दिलों में आपके लिए एक विशेष स्थान बनाता है। ❤️
मैं आपको कई वर्षों से जानता हूं और इतने वर्षों में हमेशा यही देखा है कि आप अपने आसपास के लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहते हैं।
आज इस विशेष दिन पर पूरी टीम एवं पूरे परिवार की ओर से आपको ढेरों शुभकामनाएं। 💐
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, खुश, मस्त और प्रसन्न रहें, जीवन में निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें और आपका स्नेह एवं आशीर्वाद हम सभी पर यूं ही बना रहे। 🙏❤️
🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं 🎂
आपके अपने
❤️ मनीष एवं अचला त्रिपाठी ❤️ Manish Tripathi